बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का मामला करवाया दर्ज

संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का मामला करवाया दर्ज

मसौढ़ी (पटना). धनरुआ थाना के रेडबीघा मठिया गांव के एक घर से पुलिस ने संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव बरामद किया है। मौके से विवाहिता के पति सहित अन्य ससुराल वाले फरार थे। पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सूचना पर मृतिका के मायके वाले धनरुआ थाना पहुंचे है। परिजनों का कहना था कि उसका पति दहेज की मांग करता था। इस कारण उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। साथ ही मायके वाले ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

वहीं हत्या की सूचना मिलने पर मृतिका के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Suggested News