बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज़ के लिए ससुवाल वालों ने विवाहिता को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान हुई मौत

दहेज़ के लिए ससुवाल वालों ने विवाहिता को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान हुई मौत

MOTIHARI : बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार दहेज प्रथा समाप्त करने के लिए समाज सुधार यात्रा निकाल रहे है। लेकिन समाज के दहेज लोभी पर इसका कोई असर नही पड़ रहा है। बिहार में दहेज के लिए प्रतिदिन महिलाएं बलि चढ़ रही है। ताजा मामला मोतिहारी शहर के लखौरा थाना क्षेत्र का है। जहां एक विवाहिता को दहेज के लिए जिंदा जला देने का मामला प्रकाश में आया है। दहेज लोभियों ने फर्नीचर व बाइक के लिए जिंदा जलाने का प्रयास किया। जिसमें वह बुरी तरह से झुलस गई और अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर कार्रवाई में जुट गई है। घटना लखौरा थाना क्षेत्र के बिचला टोला का बताया जा रहा है।

लखौरा थाना क्षेत्र के बिचला टोला में दहेज के लिए किरोसिन तेल छिड़ककर नव विवाहित को ज़िंदा जला दिया गया। जिसमे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी। जनकारी के अनुसार  मृतक अंजली कुमारी की शादी चार साल पहले लखौरा निवासी विकास शर्मा के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक और फर्नीचर की मांग कर रहे थे। जिसे मृतका के पिता दे पाने में असमर्थ थे। जिससे नाराज ससुराल वाले मृतका के साथ मारपीट  व प्रताड़ित करते थे। विगत 8 अप्रैल की सुबह जब मृतका खाना बना रही थी। उसी दौरान ससुराल वालों ने उसके शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 

मृतका का पिछले दस दिनों से मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। ससुराल वालों ने ही उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जब घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को मिली तो वे अस्पताल पहुंच गए। ससुराल पक्ष गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में छोड़ फरार हो गए। जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मृतका ने अपने मायके वाले को सारी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मायके वाले द्वारा पुलिस को जनकारी दी गयी ।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News