बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, घर छोड़ भागे ससुराल के लोग

गोपालगंज में दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या, घर छोड़ भागे ससुराल के लोग

गोपालगंज. भोरे थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए अस्पताल भेजा। वहीं ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं।

जानकारी के अनुसार इमूलिया गांव निवासी रामराज कुशवाहा की पत्नी प्रियंका देवी को दहेज के लिए उनके ससुराल के लोग हमेशा मारपीट करते थे। इस दौरान गुरुवार की देर शाम विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गये। घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दी है।

Suggested News