दहेज के लिए विवाहिता को सीढ़ियों से फेंका, प्राइवेट अस्पताल ने भर्ती करने से कर दिया इनकार, हुई मौत

दहेज के लिए विवाहिता को सीढ़ियों से फेंका, प्राइवेट अस्पताल ने भर्ती करने से कर दिया इनकार, हुई मौत

SASARAM : खबर सासाराम से है। जहां नगर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक महिला साजिया परवीन के भाई ने उसके पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। 

बता दें कि 3 साल पूर्व ही साजिया परवीन की आदमखानी इलाके में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही अनुचित डिमांड किया जा रहा था। आरोप है कि लगातार दहेज मांगे जा रहे थे। मृतक के भाई ने बताया कि उसे मोहल्ले के लोगों से सूचना मिली कि उसकी बहन की स्थिति नाजुक है। 

ससुराल वालों से पूछने पर पता चला कि वह अस्पताल में है। लेकिन जब अस्पताल पहुंचे तो उसकी बहन वहां नहीं थी। इसके बाद जब आदमखानी मोहल्ले में जाकर देखा, तो उसकी बहन की लाश पड़ी थी और घर के कोई सदस्य घर में नहीं थे।

प्राइवेट अस्पताल ने नहीं किया भर्ती

मृतका के बड़े भाई ने बताया कि घटना के बाद बहन की पहले गला घोंट गया, फिर उसे सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया। बुरी तरह से घायल होने के बाद जब उसे इलाज के लिए शहर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, तो उन्होंने भर्ती करने से इनकार कर दिया। बाद में जब सदर अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

 इस मामले में मृतक महिला के पति समेत परिवार के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम की जा रही है।


Find Us on Facebook

Trending News