बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लव मैरेज करना युवती को पड़ा महंगा, ससुरालवालों ने रखने से किया इंकार, परिजनों के साथ दौड़ा दौड़ा कर पीटा

लव मैरेज करना युवती को पड़ा महंगा, ससुरालवालों ने रखने से किया इंकार, परिजनों के साथ दौड़ा दौड़ा कर पीटा

NALANDA : जिले के चंडी थाना क्षेत्र के कोरुत गांव उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जब एक युवती अपना हक मांगने ससुराल पहुंची। लेकिन ससुराल वालों ने उसे रखने से इनकार करते हुए युवती और उसके परिजनों को बीच गांव दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जख्मी पटना जिला के सकसोहरा थाना क्षेत्र के गोपायचक निवासी संजय कुमार की 22 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी है। 

पीड़िता ने बताया कि 26 मार्च 2022 को वह चंडी थाना क्षेत्र के कोरुत गांव निवासी रंजीत प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार के साथ लव मैरिज शादी की थी। सन्नी के भाई का शादी उसके चचेरी बहन से हुई थी। इस कारण वह अक्सर यहां आया करता था। इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया। शादी के बाद वह कुछ दिनों बाद अपने घर ले जाने की बात कह मायके में छोड़ कर चला गया। इसके बाद से वह बार-बार टालमटोल कर रहा था । आज वह अपने परिवार के साथ ससुराल पहुंची। जहां युवक और उसके परिवार ने उसे रखने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवार के बीच कहासुनी होने लगी। 

बात इतनी बढ़ गई कि ससुराल वालों ने युवती और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना में लिखित शिकायत की है। महिला थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि पीड़िता द्वारा लिखित शिकायत की गई है। इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News