BHAGALPUR : जिले में प्रेम विवाह करना एक युवती को महंगा पड़ गया। मामला भागलपुर के मनसरपूर का बताया जा रहा हैं। जहां सरोज कुमार ने छः माह पूर्व कहलगांव के मेघा से प्रेम विवाह किया था। लेकिन सरोज के परिवार वालो ने मेघा को अपनी बहू मानने से इंकार कर दिया। इसी वजह से उसके साथ हमेशा मारपीट किया जाता था।
इसी सिलसिले में आज फिर मेघा एवं उसके सास में नोक झोंक हो रही थी। उसी समय उसके पति के बड़े भाई सूरज ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद उसकी सास तथा गोतनी ने भी उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयी।
बताया जा रहा है की जिस समय यह घटना हुई। उस समय उसका पति काम करने बाहर गया हुआ था। फोन करने पर वह घर आया और पत्नी को लेकर थाने पर पहुँच गया। जहां से उसे ईलाज के लिए सबौर भेजा गया। मेघा की मां ने बताया की उसकी बेटी जब से शादी कर के मनसरपुर आयी हैं। तब से उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा हैं। बार बार उसके साथ झगड़ा तथा मार पीट किया जाता हैं।
भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट