बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अजगैबीनाथ धाम में गंगा स्नान के लिए बिहार झारखंड के भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

अजगैबीनाथ धाम में गंगा स्नान के लिए बिहार झारखंड के भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

BHAGALPUR : भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा घाट मे बुद्ध पूर्णिमा एंव बैशाख पूर्णिमा को लेकर बिहार झारखंड के कई जिलों के भक्त गंगा स्नान कर अजगैबीनाथ मंदिर मे बाबा भोलेनाथ कि पुजा अर्चना करने के लिए भीड उमड पड़ी है। 

ऐसी मान्यता है कि बुद्ध भगवान का जन्म एवं विष्णु भवगान आज के दिन नौवें अवतार लेने पर बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के लोग गंगा स्नान कर बाबा भोलेनाथ, बुद्ध भगवान, विष्णु भगवान की पुजा अर्चना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होते हैं। इसलिए भक्त अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट पहुचकर गंगा स्नान करते हुए अजगैबीनाथ मंदिर मे बाबा भोलेनाथ, महात्मा बुद्ध, भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

वहीं पंडित एंव भक्तों ने बताया कि आज के दिन का विशेष महत्व होने कारण सपरिवार अजगैबीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा स्नान करते हुए अजगैबीनाथ मंदिर मे बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से सुख शांति मिलती है। इसलिए सभी पहुंचे हैं। इसको लेकर स्थानीय  प्रशासन एंव नगर परिषद द्वारा गंगा घाटों मे सुरक्षा व्यवस्था एंव गंगा घाट मे साफ सफाई अभियान एवव नौका की व्यवस्था की गई है।

Suggested News