बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छ्ठ पर्व की तैयारियों को लेकर मसौढ़ी अनुमंडल प्रशासन की बैठक शुरू

 छ्ठ पर्व की तैयारियों को लेकर मसौढ़ी अनुमंडल प्रशासन की बैठक शुरू

MASAURHI : बिहार का महान पर्व छ्ठ कुछ ही दिनों में सुरु होने वाला है।नहाया खाय से अगले तीन दिन तक चलने वाला ये महान और पावन पर्व बिहार में पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।बिहार में इस पर्व का एक अलग ही महत्व है।ऐसे में मसौढ़ी में भी ये पर्व पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।छठ पर्व की तैयारियों में अभी से ही मसौढ़ी अनुमंडल प्रशासन जुट गई है। इसको लेकर आज मसौढ़ी नगर परिषद कार्यालय में मसौढ़ी अनुमंडल के सभी पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक चल रही है। 

बैठक की अध्यक्षता मसौढ़ी एसडीओ अनिल कुमार सिन्हा खुद कर रहे हैं । बैठक में एसपी मसौढ़ी वैभव शर्मा सहित सभी वरीय पदाधिकारी मौजूद हैं।बैठक का मुख्य कारण छठ पर्व में तैयारियों का जायजा लेना है। छठ पर्व को किस प्रकार शांतिपूर्वक और पूरे पवित्रता के साथ मनाया जाए इसके लिए यह विशेष बैठक आज बुलाई गई है। आपको बता दें कि मसौढ़ी के मन्निचक छठ घाट पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ती है, जिसको लेकर मसौढ़ी प्रशासन अभी से ही तैयारियों में जुट गया है। आज की बैठक में हर बिंदुओं पर चर्चा हो रही है जिससे कि बिहार का यह पावन पर्व मसौढ़ी में भी पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा सके। 

बैठक में अधिकारियों के साथ साथ मसौढ़ी के समाजसेवियों और विभिन्न पूजा तालाबों के अध्यक्षों को भी शामिल किया गया है।छठ पर्व के दौरान छठ घाट पर जाने के लिए हर पहुंच पथ की मरम्मत की भी बात बैठक के दौरान चल रही है। इस बार मसौढ़ी प्रशासन छठ पर्व के दौरान व्रतियों की सुख-सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने वाली है। जिसको लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खासकर मसौढ़ी के मन्निचक घाट पर मसौढ़ी प्रशासन की विशेष नजर है।

Suggested News