बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में दर्जनों घरों में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति को पहुंचा नुकसान

कटिहार में दर्जनों घरों में लगी भीषण आग, लाखों की सम्पत्ति को पहुंचा नुकसान

KATIHAR : जिले में आज भीषण अगलगी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने से 50 से 60 घर जलकर स्वाहा हो गए। अमदाबाद प्रखंड के झब्बू टोला के इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अचानक एक घर में आग लगी और धीरे धीरे आग ने आसपास के घरों को अपने चपेट में ले लिया। 

आग की रफ़्तार इतनी तेज थी की लोग अपने घर से कोई सामान बाहर नहीं निकाल पाए। इस वजह से लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। लोग इस बात को लेकर भी आक्रोशित है कि सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ियां काफी देर से मौके पर पहुंची। जिस दमकल से आग बुझाने का प्रयास किया गया। वह भी खराब स्थिति में था। 

हालांकि स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर तो काबू पा लिया गया है। लेकिन तब तक बड़ा नुकसान होने की बात बताया जा रहा है। वहीँ इस घटना के बाद पीड़ित लोगों में मायूसी छा गयी है। लोगों ने बताया की जरुरत की सभी वस्तुएं जलकर राख हो गयी है। यहां तक की खाने का सामान भी नहीं बचा है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट  

Suggested News