बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेल में लगी भीषण आग : सोए हुए ही मौत के आगोश में चले गए 41 कैदी, 39 गंभीर रूप से घायल

जेल में लगी भीषण आग : सोए हुए ही मौत के आगोश में चले गए 41 कैदी, 39 गंभीर रूप से घायल

DESK : इंडोनेशिया के बैंटन प्रांत (Indonesia’s Banten province) की एक जेल में भीषण आग लग गई है. इस हादसे में यहां बंद 41 कैदियों की जलकर मरने की बात सामने आई है,वहीं 39 कैदी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी पुष्टि कानून और मानवाधिकार मंत्रालय के जेल विभाग ने की है। अधिकारी अभी भी जेल को खाली कराने में जुटे हैं।

आग लगने की घटना बुधवार तड़के एक से दो बजे के बीच हुई है। जेल प्रवक्ता रीका अप्रिंती ने कहा कि आग जकार्ता के बाहरी इलाके तांगेरांग जेल के ब्लॉक सी में लगी थी। उस समय सारे बंदी गहरी नींद में सोए हुए थे। जब तक उन्हें आग की भनक लगी, तब तक वह बुरी तरह से घिर चुके थे। भागने के लिए कोई रास्ता नहीं होने के कारण वह आग में जिंदा ही जल गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक 41 कैदियों की मौत हो चुकी थी, वहीं 39 कैदी गंभीर रूप से झुलस गए थे।  

नशीली दवाओं से संबंधित अपराधी थे बंद

जकार्ता के बाहरी इलाके तांगेरांग जेल के ब्लॉक सी (Tangerang Prison Block C), जो ड्रग अपराधियों के लिए नामित है, वहां लगी आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। बताया गया कि जेल के इस ब्लॉक में नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए बंदियों को रखा गया था. इस ब्लॉक में 122 कैदियों को रखने की क्षमता है, मगर अभी कितने कैदी रखे गए थे, इसकी पुष्टि अभी होनी बाकी है।

1225 की जगह 2000 से अधिक कैदी हैं जेल में

बता दें कि तांगेरांग जेल पर नियंत्रणके लिए सैकड़ों पुलिस और सैनिकों को तैनात किया गया है। इस जेल को1,225 कैदियों को रखने के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन इसमें 2,000 से अधिक कैदी हैं। 



Suggested News