बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकतंत्र के महापर्व में दिखा उत्साह, मतदान करने में उम्र नहीं बनीं बाधा, कोई बच्चे के सहारे तो किसी ने पुलिस के जवान का थामा हाथ और डाला वोट

लोकतंत्र के महापर्व में दिखा उत्साह, मतदान करने में उम्र नहीं बनीं बाधा, कोई बच्चे के सहारे तो किसी ने पुलिस के जवान का थामा हाथ और डाला वोट

पटना... लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई अपना योगदान देने को आतुर है। युवा हो या फिर वृद्ध। सभी में गजब का उत्साह दिखा रहा है। दिव्यांग हो या बुजुर्ग महिलाएं सभी बिहार के विकास में अपना योगदान देना अपनी जिम्मेदारी मान रहे हैं। इसी जज्बे के साथ बुधवार को बिहार चुनाव का पहला चरण हो रहा है। 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लोग पहुंचने लगे। कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की सूचना भी मिली, लेकिन जल्द ही ईवीएम की गड़बड़ी को सुधार कर मतदान की प्रक्रिया को पूरी की गई। 

बता दें कि 71 विधानसभा सीटों पर कुल 1066 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें पुरुषों की संख्या 952 और वहीं महिलओं की संख्या 114 है। इसमें सभी सीटीं पर एनडीए की सीधी टक्कर महागठबंधन से है। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं को पहुंचने के लिए हर दल के नेताओं ने अपील की है। 

मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गई थी। सुबह से ही लोगों की लंबी कतार पोलिंग बूथों पर देखने को मिली। इस बीच कई युवाओं में उत्साह तो दिखा ही साथ ही ऐसे लोगों में भी अपने मतदान को लेकर उत्साह दिखा, जो शारीरिक तौर पर परेशान हैं, लेकिन सभी बाधाओं को पार कर लोगों ने मतदान में अपना योगदान दिया है। 

हम आपको बता दें कि एक 80 साल की वृद्ध महिला चिंता देवी पालीगंज प्रखंड परिसर स्थित बूथ संख्या 120 पर अपना वोट देने आईं। उनकी बहू उन्हें वोट दिलाने लाई है। चलने में असमर्थ व कमजोर यादाश्त वाली इस महिला ने वोट देने के बाद बताया कि वह स्वयं अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दी है। उसे ईवीएम मशीन तक पुलिस वाले हाथ पकड़कर जरूर ले गए। लेकिन वह अपना वोट स्वयं दी। वोट देने के बाद खुश दिख रही वृद्धा ने कहा कि विकास दिख भी रहा है और महसूस भी कर रही हूं। चिंता देवी ने कहा कि मैं बिहार के विकास और बच्चों के भविष्य के लिए वोट किया है। 

इस दौरान कई ऐसे दृष्य देखने को मिले, जिन्होंने हर बाधा को पार कर पोलिंग बूथ पहुंचे, कोई अपने छोटे बच्चे का सहारा लेकर तो कोई अपने ट्रायसकिल में बैठकर पोलिंग बूथ पहुंचे। इतना ही नहीं मतदान का उत्साह नेताओं में भी दिखा, जहां कृषि मंत्री प्रेम कुमार पोलिंग बूथ पर साइकिल चलाकर पहुंचे। 





Suggested News