बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मत्स्य पालकों की समस्याओं के समाधान के लिए योजनाओं को जल्द लागू करेगी बिहार सरकार : वीआईपी

मत्स्य पालकों की समस्याओं के समाधान के लिए योजनाओं को जल्द लागू करेगी बिहार सरकार : वीआईपी

PATNA : विकास शील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा की बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी द्वारा मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद से ही मत्स्य पालकों के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है। ये सभी योजनाएं सिर्फ कागजों तक ही सीमित नहीं है , बल्कि इनको लागू करने को पूरी तैयारी हो चुकी है। 

इसके अंतर्गत बाढ़, सुखाड़ बीमारी तथा प्राकृतिक आपदा में मछली मरने या उत्पादन कम होने पर मछली पालकों को क्षतिपूर्ति मिलेगी। चार साल के लंबे इंतजार के बाद बिहार राज्य में इस साल 2020- 2021 से मछली बीमा योजना लागू की जा रही हैं, अगले महीने इसकी अधिसूचना जारी होगी। 

बीमा रहने पर क्रेडिट कार्ड से मछुआरों को लोन भी मिलेगा। इससे मछली पालकों को बहुत लाभ मिलेगा। साथ ही नाव , मछली पकड़ने के लिए जाल तथा विभिन्न संसाधनों के लिए भी सरकार के तरफ से सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Suggested News