बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा नगर निगम में मेयर पद की उम्मीदवार रीना यादव ने लगाया आरोप, कहा तीन संतान होने के बावजूद चुनाव लड़ रही हैं राखी गुप्ता

छपरा नगर निगम में मेयर पद की उम्मीदवार रीना यादव ने लगाया आरोप, कहा तीन संतान होने के बावजूद चुनाव लड़ रही हैं राखी गुप्ता

CHAPRA : छपरा नगर निगम का चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक पारा गरमाने लगा है। मेयर पद की उम्मीदवार रीना यादव ने राखी गुप्ता पर नैतिक पतन का आरोप लगाते हुए कहा है कि आखिर एक माँ कैसे अपने कलेजे के टुकड़े को सिर्फ पद की लालसा में ठुकरा सकती है। 


रीना यादव ने कहा कि चुनाव होता रहेगा। लेकिन वह अब समाज मे जाकर माँ बहनों से पूछेंगी और बताएंगी कि कैसे एक माँ ने सिर्फ पद की खातिर अपने पुत्र को त्याग दिया। उन्होंने आश्चर्य जताया कि आखिर निर्वाचन अधिकारी ने कैसे उनकी आपत्तियों को दरकिनार करते हुए राखी गुप्ता के हलफनामे को स्वीकार कर लिया। 

रीना यादव ने सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि क्या धनबल के आगे नियम कानून सभी को धत्ता बताया जा सकता है। क्या यह लोकतंत्र में जायज है। क्या नियमो को तोड़ने की इजाजत चुनाव आयोग देता है। 

उन्होंने कहा की पासपोर्ट बनाने जाइये तो नवविवाहित जोड़े को शादी का कार्ड या फोटो दिखाना होता है। विवाह समारोह का फोटो सबूत के तौर पर मान्य होता है। तब आखिर किस वजह से छपरा नगर निगम के निर्वाचन पदाधिकारी ने उनकी आपत्तियों को दरकिनार कर दिया।

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट 

Suggested News