बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मेयर पद की उम्मीदवार विनीता बिट्टू सिंह ने राजधानी के कई इलाकों का किया दौरा, बोली- लौटेगा पटना का मान सम्मान

मेयर पद की उम्मीदवार विनीता बिट्टू सिंह ने राजधानी के कई इलाकों का किया दौरा, बोली- लौटेगा पटना का मान सम्मान

PATNA : पटना नगर निगम के चुनाव के जैसे जैसे दिन नजदीक आ रहे हैं। प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अलग अलग क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशी अपने पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में मेयर पद की उम्मीदवार विनीता बिट्टू सिंह ने पटना के दीघा सहित कई इलाकों का दौरा किया। जहाँ लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 


वहीँ विनीता बिट्टू सिंह ने लोगों से समर्थन देने की अपील की। उनके साथ समाजसेवी बिट्टू सिंह भी मौजूद रहे। वहीँ लोगों से मिलते हुए विनीता बिट्टू सिंह ने कहा की उनकी जीत होती है तो पटना स्मार्ट सिटी की सूची में सबसे ऊपर होगा। हर गली में सड़क का निर्माण किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी। 

उन्होंने कहा की नगर निगम में थोडा सा बदलाव कर गवर्नेंस को मजबूत किया जाएगा। खासकर नगर निगम में काम करनेवाले सफाई मजदूरों की सैलरी में बढ़ोतरी की जाएँगी। 

वहीँ सफाई के लिए जाने वाले शुल्क को खत्म कर दिया जाएगा। साथ ही विनीता बिट्टू सिंह ने उन्होंने कहा की पटना नगर निगम क्षेत्र के हर हाथ को काम दिया जाएगा। उन्होंने कहा की पटना की जो विरासत है उसे मान और सम्मान दिलाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।

Suggested News