बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अग्निपथ योजना के विरोध में मेघालय के राज्यपाल, बोले- चार साल बाद घर लौटेंगे अग्निवीर तो शादी भी नहीं होगी

अग्निपथ योजना के विरोध में मेघालय के राज्यपाल, बोले- चार साल बाद घर लौटेंगे अग्निवीर तो शादी भी नहीं होगी

Desk. मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अग्निपथ योजना को जवानों के खिलाफ बताया है। उन्होंने इस योजना का विरोध करते हुए कहा कि यह जवानों की उम्मीदों के साथ धोखा है। 6 महीने की ट्रेनिंग, 6 महीने की छुट्‌टी और 3 साल की नौकरी के बाद जब जवान घर लौटेगा तो उसकी शादी तक नहीं होगी। उन्होंने यह बात रविवार को यूपी के बागपत में कही।

कश्मीर पर किताब लिखूंगा

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, मैं रिटायरमेंट के बाद राजनीति नहीं करूंगा। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं है। न ही मैं चुनाव लड़ूंगा। पद मुक्त होते ही कश्मीर पर किताब लिखूंगा। किसानों, नौजवानों की आवाज बनूंगा। उनके लिए संघर्ष करूंगा। राज्यपाल सत्यपाल मलिक रविवार को बागपत के खेकड़ा कस्बे में थे। वो अपने दोस्त गजे सिंह दहामा के देहांत पर उनके परिवार को सांत्वना देने आए थे। उन्होंने केंद्र सरकार को पुरानी योजना के अनुसार ही सेना में भर्ती प्रक्रिया जारी रखने की सलाह दी है।

राज्यपाल सत्यपाल ने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी के बाद अपने दोस्त की फोटो पर फूल चढ़ाए। उन्होंने गजे सिंह दहामा के बेटे के सिर पर हाथ रखा। उसके बाद परिवार के लोगों को सांत्वना दी। उन्होंने अपने दोस्त के साथ बिताए गए पलों को गांव के लोगों को बताया। 40 मिनट रुकने के बाद वो वापस दिल्ली लौट गए। राजपाल की सुरक्षा के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा।


Suggested News