बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में जन अधिकार पार्टी की ओर से चलाया गया सदस्यता अभियान, 20 हज़ार से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश

गया में जन अधिकार पार्टी की ओर से चलाया गया सदस्यता अभियान, 20 हज़ार से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश

GAYA : शहर के आजाद पार्क के समीप जन अधिकार पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष भवानी सिंह, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष ओम यादव, कार्यकारिणी अध्यक्ष कुमार गौरव, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े : महागठबंधन के नेताओं ने गया में निकाला आक्रोश मार्च, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

इस मौके जन अधिकार के जिलाध्यक्ष भवानी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के निर्देश पर पार्टी की ओर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. अभी तक 150 से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है और उम्मीद है कि शाम तक 500 से अधिक लोग पार्टी से जुड़ जाएंगे.

इसे भी पढ़े : बीपीएससी नौकरी घोटाला मामले में आरोपी रामकिशोर सिंह ने दायर की जमानत याचिका, 20 नवंबर को निगरानी कोर्ट में सुनवाई

सदस्यता अभियान में आज पार्टी की ओर से आजाद पार्क, कल चनौती प्रखंड उसके बाद टनकुप्पा प्रखंड सहित अलग अलग प्रखंडों से 20000 हज़ार से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News