बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम का बदला मिजाज, प्रदेश के इन जिलों में आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

मौसम का बदला मिजाज, प्रदेश के इन जिलों में आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना

PATNA : भीषण गर्मी की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को पिछले दो दिनों से पूरवईया हवा से बड़ी राहत मिली है। राजधानी पटना समेत कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट आई है और लोगो को भीषण गर्मी से राहत मिली है। 

इधर मौसम विभाग की ओर से गंगा के तटीय क्षेत्र और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में सोमवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई  है। मौसम विभाग का कहना है कि आज सोमवार को राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 

वहीं 8 जून तक प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दक्षिण बिहार के शहरों के तापमान में कमी के कारण तपिश से राहत मिलेगी। 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए अनुकूल वातावरण बन रहा है।रविवार को भागलपुर और पूर्णिया के आसपास के इलाके में हुई मामूली वर्षा के बाद तापमान में कमी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 और 4 जून को बिहार में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News