बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम विभाग का अलर्ट, राजधानी पटना समेत सभी जिलों में आज भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का अलर्ट, राजधानी पटना समेत सभी जिलों में आज भी हो सकती है बारिश

PATNA : राजधानी पटना में बीती रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देर रात जमकर बारिश हुई। वहीं राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को दिन से ही बूंदाबांदी और हल्की  बारिश हुई। आज गुरुवार को भी राजधानी पटना समेत लगभग पूरे बिहार में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। 

मौसम विभाग ने इसको लेकर पुर्वानुमान जारी किया है। इसके अलावा शुक्रवार को आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। शनिवार से मौसम साफ होगा और धूप खिलेगी। आसमान साफ होते ही न्यूनतम तापमान गिरेगा और रात में ठंड बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बिहार के ऊपर बना हुआ है। इसके अलावा अरब सागर से हवा के साथ नमी आ रही है, जिसके कारण गुरुवार को पूरे बिहार में हल्की बारिश व बूंदाबांदी की स्थिति बन रही है। 

वहीं बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमन में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि शाम के समय हल्की हवा चलने के कारण ठंड अधिक महसूस हुई। बादलों के कारण दो दिनों तक रात के तापमान में एक से दो डिग्री तक वृद्धि होगी, लेकिन उसके बाद तीन से पांच डिग्री तक तापमान गिरेगा। इसके अलावा कोहरा भी घना होगा।


Suggested News