बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लॉकडाउन के बीच CM नीतीश ने आज 1 लाख से अधिक बिहारियों के खाते में भेजा 10 करोड़ रू.....

लॉकडाउन के बीच CM नीतीश ने आज 1 लाख से अधिक बिहारियों के खाते में भेजा 10 करोड़ रू.....

PATNA: परदेस  में फंसे 1 लाख तीन हजार 569 बिहारियों के खाते में आज ₹10 करोड़ 35 लाख 79000 रू की राशि भेजी गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परदेस में फंसे बिहारियों के खाते में राशि भेजने की शुरुआत की है.

तत्काल 1 लाख 3 हजार से अधिक लोगों के खाते में राशि भेजी गई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 284674 आवेदन प्राप्त हुए हैं. आवेदन की जांच के बाद अन्य लाभुकों के खाते में शीघ्र ही राशि भेजी जाएगी. मुख्यमंत्री ने आज अपने आवास से मुख्यमंत्री राहत कोष से विशेष सहायता अंतर्गत बिहार के लोगों को ₹1000 की दर से सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया.

बता दें कि लॉक डाउन की वजह से बिहार के जो लोग अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं उन्हें सीएण नीतीश ने प्रति व्यक्ति ₹1000 देने का एलान किया था. इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने एक लिंक जारी किया था, जिस पर जाकर लोग अपने बारे में जानकारी दे सकते हैं. जारी किए गए लिंक पर बिहार के बाहर के लोगों के  जितने आवेदन प्राप्त हुए हैं उनमें दिल्ली से 55264 ,हरियाणा 41050, महाराष्ट्र से 30576, गुजरात से 25638 उत्तर प्रदेश से 23832 पंजाब से 15596 कर्नाटक से 15428 तमिलनाड से 11914 राजस्थान से 11776 पश्चिम बंगाल से 9527 तेलांगना से 7245 आवेदन मिले हैं .

आज बिहार के 103579 लोगों को ₹1000 की सहायता राशि भेजी गई है, उनमें सारण के 7281 मुजफ्फरपुर के 6821 मधुबनी के 6792 पूर्वी चंपारण के 6569 सीतामढ़ी के 6348 सिवान के 5897 दरभंगा के 5026 लोग शामिल हैं।

Suggested News