बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में करंट की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : नालंदा में सोमवार को करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मामला गोकुलपुर ओपी अंतर्गत धिमोय गांव का है। मृतक की पहचान धिमोय गांव निवासी कांति कुमार झा के (42) वर्षीय पुत्र सूर्यकांत झा के रूप में किया गया है। 

घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि सूर्यकांत झा खेत में फसल पटवन का कार्य कर रहें थे। तभी अचानक 440 विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ गए। जिसके कारण वह गंभीर रूप से झुलस गए। जब तक आसपास के लोग दौड़कर उनके पास पहुंचते और उन्हें करंट से मुक्त कराया जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घर वालों को एवं स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

बताया जा रहा है की मृतक खेती-बाड़ी का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। 

इस संबंध में गोकुलपुरी ओपी प्रभारी माया यादव ने बताया कि करंट से मौत की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News