बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में आपसी विवाद में अधेड़ की बदमाशों ने की हत्या, चापाकल से लटकाया शव, जांच में जुटी पुलिस

गया में आपसी विवाद में अधेड़ की बदमाशों ने की हत्या, चापाकल से लटकाया शव, जांच में जुटी पुलिस

GAYA : जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के खुरार गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश यादव की अज्ञात लोगों ने हत्या कर चापाकल से शव लटका दिया। मृतक सुरेश यादव उर्फ लोहा सिंह के गले में गमछा का फंदा फंसा हुआ था और चापाकल से लटका हुआ पाया गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए थे। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। 

हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। पूर्व में भी लगभग 20 वर्ष पहले सुरेश यादव के पिता की भी हत्या कर दी गई थी। सुरेश यादव की हत्या कर चापाकल से टांग कर फांसी का रूप दिया गया था। मेडिकल थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News