बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी संख्या में हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी संख्या में हथियार बरामद, दो गिरफ्तार

गया पुलिस ने छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आती थाना के कंचनपुर गांव में छापेमारी कर गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया। इस अभियान में गया पुलिस के अलावा, एसटीएफ और एसएसबी की टीम भी शामिल थी। पुलिस ने वहां से हथियारों का जखीरा बरामद किया है। साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। बड़ी संख्या में अर्धनिर्मित देसी कट्टा भी मिला है। छानबीन में पुलिस को वहां से हथियार बनाने की मशीन के अलावा कई संदिग्ध सामान बरामद हुए। 



MINI-GUN-FACTORY-BUSTED-LARGE-NUMBER-OF-WEAPONS-RECOVERED-TWO-ARRESTED2.jpg

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कंचनपुर गांव में बड़े पैमाने पर हथियार बनाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही आलाधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी, जिसमें गया पुलिस के अलावा एसटीएफ और एसएसबी के जवान भी शामिल थे। टीम बनते ही पुलिस के जवान गांव में गुपचुप तरीके से दाखिल होते हैं और फिर जहां पर हथियार बनाये जा रहे थे, उस जगह को चारों ओर से घेर लिया जाता है। पुलिस जब कारखाने के अंदर पहुंचती है तो वहां दो लोग हथियार बनाने का काम कर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हथियार बनाने के काम में शामिल सारे लोगों को पकड़ लिया जायेगा।  

Suggested News