बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री अशोक चौधरी ने दी नववर्ष की शुभकामना, बोले- बिहार को देंगे नई ऊंचाई

मंत्री अशोक चौधरी ने दी नववर्ष की शुभकामना, बोले- बिहार को देंगे नई ऊंचाई

पटना... राजनीतिक उथल पुथल के बीच बिहार के शासन में पदस्थ मंत्रियों को नए साल की शुभकामनाएं देने का दौर चलता रहा। सूबे के मंत्रियों ने भी जनता को नववर्ष की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बिहार को विकास की ओर ले जाने की बात कहते नजर आए। इसी क्रम में आज बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को नववर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए आम जन समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान अपने सरकारी आवास पर लोगों की बधाई स्वीकार करते हुए अशोक चौधरी ने भी सभी का शुभकामनाएं दी।

बता दें कि अशोक चौधरी जदयू के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं और वो पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। नए साल के पहले दिन अशोक चौधरी के आवास पर सुबह से लोगों के आने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान अशोक चौधरी ने खुद सभी का स्वागत किया और नए साल में नई ऊंचाई तक जाने की कामना भी की।  

Suggested News