बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री जनक राम की BJP महामंत्री पद से छुट्टी, इन तीन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी...

मंत्री जनक राम की BJP महामंत्री पद से छुट्टी, इन तीन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी...

PATNA: नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्री जनक राम को बीजेपी संगठन से छुट्टी मिल गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उन्हें महामंत्री पद से छुट्टी दे दी है। जनक राम की जगह पूर्व विधायक बेबी कुमारी को महामंत्री बनाया गया है। बता दें नीतीश कैबिनेट में जनक राम को खान एवं भूतत्व विभाग का मंत्री बनाया गया है। बीजेपी में एक नेता एक पद के सिद्धांत के आधार पर उनसे महामंत्री का पद वापस ले लिया गया है। 

तीन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। संगठन में नये फेरबदल में प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी को महामंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ शंभू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया जबकि विधायक अनिल राम को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। 



Suggested News