बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम को लेकर बोले मंत्री जनक राम, अनंत दिनों तक बनी रहेगी योगी मोदी की जोड़ी

उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम को लेकर बोले मंत्री जनक राम, अनंत दिनों तक बनी रहेगी योगी मोदी की जोड़ी

AURANGABAD : बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मन्त्री और जिले के प्रभारी मंत्री जनक राम आज औरंगाबाद पहुंचे। जहाँ  कार्यकर्ताओ के द्वारा दाउदनगर के भखरुआ मोड़ के पास उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री पटना से दाउदनगर होते हुये जिला मुख्यालय जा रहे थे।

इसी दौरान भखरुआं मोड़ पर भाजपा के दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय मेहता, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर मंत्री का भव्य स्वागत किया। मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 365 दिन संगठन के कार्यों में लगे रहते हैं। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के विचार धारा को लेकर के समाज में हम 24 घंटे काम करते हैं। काम करने का उद्देश्य होता है कि इन महापुरुषों के विचारों को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोंगे तक कैसे पहुंचाया जा सके।

उन्होंने दावा किया कि विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। क्योंकि पंचायत चुनाव में अधिकतर जितने वाला प्रत्याशी एनडीए से ही जीत कर आये हैं। वहीँ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा की मोदी और योगी की जोड़ी अनंत काल तक बनी रहेगी।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 


Suggested News