बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री जनक राम पर भी आयेगी आंच? पहले निजी सचिव हुआ गिरफ्तार अब सरकारी निजी सचिव व महिला के ठिकानों पर SVU की छापेमारी

मंत्री जनक राम पर भी आयेगी आंच? पहले निजी सचिव हुआ गिरफ्तार अब सरकारी निजी सचिव व महिला के ठिकानों पर SVU की छापेमारी

PATNA: नीतीश कैबिनेट के खनन मंत्री जनक राम के सरकारी आप्त सचिव के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। इसके पहले मंत्री के ही निजी सचिव को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब सरकारी आप्त सचिव व उनके महिला मित्र समेत तीन लोगों को स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने निशाने पर लिया है। पटना से लेकर अररिया तक एसवीयू की छापेमारी चल रही है। मंत्री के पीएस के खिलाफ छापेमारी के बाद जनक राम पर भी आंच आयेगी, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। 

अब मंत्री जनक राम का सरकारी निजी सचिव लपेटे में

एसवीयू खनन विभाग के जिस ओएसडी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है वह खनन मंत्री जनक  राम का सरकारी आप्त सचिव हैं। जनक राम की अनुशंसा पर 26 फऱवरी 2021 से ही मृत्युंजय कुमार को सरकारी आप्त सचिव नियुक्त किया गया था। कैबिनेट सचिवालय की तरफ से मंत्री जनक राम की अनुशंसा पर मृत्युंजय कुमार को पीएस नियुक्त करने करने की अधिसूचना 24 मार्च 2021 को जारी की गई थी। 

विशेष निगरानी इकाई की टीम मंत्री जनक राम के ओएसडी(पीएस) मृत्युंजय कुमार के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। विशेष निगरानी इकाई ने मृत्युंजय कुमार के साथ एक महिला रत्ना चटर्जी जो मित्र बताई जाती है एवं धनंजय कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच एजेंसी ने 25 नवंबर को ही इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद 26 तारीख को कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद विशेष निगरानी इकाई की टीम आज सुबह से ही छापेमारी कर रही है। अररिया स्थित महिला रत्ना चटर्जी के ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 1500000 रुपए बरामद हो चुके हैं।

फर्जीवाड़े में मंत्री के निजी सचिव भी हो चुके हैं गिरफ्तार 

बता दें, अक्टूवर महीने में ही खान और भूतत्व मंत्री जनक राम के पर्सनल सेक्रेटरी यानी आप्त सचिव बबलू आर्य को गिरफ्तार किया गया था। बबलू आर्य की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने गोपालगंज नगर थाना के पुरानी चौक निवासी महेश कुमार को भी गिरफ्तार किया था। मंत्री के निजी सचिव बबलू आर्य पर संसद भवन में एंट्री के लिए फर्जी पास बनवाने का आरोप था।

Suggested News