बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री जीवेश मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दी नसीहत, कहा - पिता की करे सेवा, ना की राजनीतिक उपयोग

मंत्री जीवेश मिश्रा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को दी नसीहत, कहा - पिता की करे सेवा, ना की राजनीतिक उपयोग

DARBHANGA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी से जहां राजद खेमे में खुशी है। वही विपक्ष के नेता भी उनकी तबीयत में सुधार की खबर से खुश है। एक उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा  लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बार की हालत उनकी ऐसी हो गई थी कि हम लोग को लग रहा था कि वे हमलोगों के बीच रहेंगे की नहीं रहेंगे। लेकिन यह बात खुशी की है कि आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


वही जीवेश मिश्रा ने लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ होकर लौटने के बाद राजनीतिक समीकरण पर कहा कि अब वे राजनीतिक समीकरण को क्या बदलेंगे। हम तो आग्रह करेंगे कि वे अब स्वास्थ्य लाभ लें। अपने स्वास्थ्य की चिंता करें। स्वास्थ्य के समीकरण की चिंता करें। राजनीतिक समीकरण की चिंता ना करें तो बेहतर होगा। वही उन्होंने कहा कि मैं तो उनके बच्चों को भी सुझाव देना चाहूंगा कि जिस माता-पिता ने इतनी खूबसूरत दुनिया उन्हें दी है। उस माता-पिता की सेवा में लगे। 

श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का उपयोग राजनीति के लिए ना करे। ये उनके पुत्रों और पुत्रियों से मित्रित्व भाव से कहना चाहता हूं की अपने पिता का सेवा करे। उनके स्वास्थ्य की चिंता करें। उनके साथ कोई राजनीतिक समीकरण साधने और सधवाने की चेष्टा ना करें। डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही बेड रेस्ट की सलाह दी है।उनके स्वास्थ्य को साधने की चिंता करे। तेजस्वी जी लालू प्रसाद यादव जी की स्वास्थ्य की चिंता कर भी रहे थे। मैं उनको धन्यवाद देता हूं ।

आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पटना स्थित सरकारी आवास में गिर गए थे। जिस वजह से उनके कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। बिहार में पहले उनका एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चला। इसके वावजूद उनकी तबियत में उतार-चढ़ाव जारी था। जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित AIIMS शिफ्ट करना पड़ा। लेकिन अब उनकी तबियत में काफी सुधार है। जिसके बाद आज उन्हें AIIMS से छुट्टी मिल गई है। 

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट 


Suggested News