बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्रियों की स्कॉट ड्यूटी में अब दिखेगी जिप्सी-सूमो, सरकार ने गाड़ी खरीद के लिए जारी किया आदेश

मंत्रियों की स्कॉट ड्यूटी में अब दिखेगी जिप्सी-सूमो, सरकार ने गाड़ी खरीद के लिए जारी किया आदेश

पटना- भारत सरकार के मंत्रियों के बिहार आगमन के दौरान स्कॉट पार्टी के साथ-साथ बिहार सरकार के मंत्रियों के स्कॉट ड्यूटी में अब खटारा और ठेलको जीप नहीं दिखेगी।अब स्कॉट पार्टी में जिप्सी और सुमो जैसी गाडियां दिखेंगी। बिहार सरकार मंत्रियों के स्कॉट के लिए जिप्सी और सूमो गोल्ड गाडियां खरीद रही है। इसके लिए लगभग 9 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है।

स्कॉट के लिए खरीदी जा रही 128 जिप्सी-सूमो

बिहार सरकार स्कॉट के लिए 40 जिप्सी खरीद रही है।साथ ही 88 टाटा सूमो गोल्ड गाड़ी की भी खरीदारी की जानी है। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रति गाड़ी सात लाख की दर से 8 करोड़ 96 लाख रू की राशि जारी कर दी है।केंद्रीय मंत्रियों के बिहार दौरे और बिहार के मंत्रियों को राजधानी से बाहर जाने पर स्कॉट में परेशानी होती थी। अबतक स्कॉट में जीप की सेवा ली जा रही थी। कई जगहों पर हो रही परेशानी और खतरों को देखते हुए राज्य सरकार नें मंत्रियों के स्कॉट पार्टी के लिए नये वाहन की जरूरत महसूस की थी। इसके बाद गृह विभाग ने इस संबंध मे राशि जारी की है।अब जल्द ही मंत्रियों की स्कॉट मे चमचमाती गाडियां दिखेंगी।

Suggested News