बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कन्हैया कौशिक के हत्यारोपी कुश शर्मा की गिरफ्तारी पर बोले मंत्री नीरज कुमार, यह सीएम नीतीश के कानून का राज

कन्हैया कौशिक के हत्यारोपी कुश शर्मा की गिरफ्तारी पर बोले मंत्री नीरज कुमार, यह सीएम नीतीश के कानून का राज

Patna : छात्र जदयू के उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक की हत्या के मुख्य आरोपी कुश शर्मा को बिहार पुलिस की विशेष टीम द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई गिरफ्तारी कर लिया है। 

इधर कुश शर्मा के गिरफ्तारी पर बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा है कि यही है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कानून का राज।

उन्होंने कहा कि शैशवावस्था में राजनीतिक कार्यकर्ता कन्हैया कौशिक की हत्या कर फरार हुए कुश को बिहार पुलिस ने आखिरकार दिल्ली एयरपोर्ट से धर दबोचा। इससे पूर्व कुर्की जब्ती और लुक आऊट नोटिस भी जारी किया गया था। 


नीरज कुमार ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी से उनके परिजनों और चाहनेवालों को तात्कालिक चैन मिलेगा। राजनीति कार्यकर्ताओं को भी कानून के प्रति भरोसा बढ़ेगा। कानून के हाथ लंबे होते हैं और अपराधी-गुंडा चाहे कितनी भी दूर चला जाए कानून के ऐसे लपेटे में लेंगे कि जन्म जन्मांतर याद रहेगा।

बता दें 11 मार्च होली के दिन रात करीब 8 बजे छात्र जदयू के उपाध्यक्ष कन्हैया कौशिक और उसके दोस्त चंदन कुमार को गोली मार दी गई थी। घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के महेश नगर रोड नं. 5 में घटी थी। 

साथ मौजूद छात्रों ने गंभीर रूप से घायल कन्हैया और चंदन को बाइक से अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई। चंदन की हालत खतरे से बाहर है।कन्हैया के साथियों ने आरोप लगाया है कि हत्या पोस्टर पर नाम नहीं छपने के विवाद में की गई है।

Suggested News