बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह ने विधानपरिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा,जानिए क्यों ...

जलसंसाधन मंत्री ललन सिंह ने विधानपरिषद की सदस्यता से दिया इस्तीफा,जानिए क्यों ...

PATNA : बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री ललन सिंह आज विधान परिषद सभापति के पास पहुंचे और उन्होंने अपना इस्तीफा सभापति को सौंप दिया है।

दरअसल ललन सिंह इस बार के लोकसभा चुनाव में मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू के टिकट पर चुनाव जीते हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने आज विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।ललन सिंह मुंगेर में कांग्रेस प्रत्याशी बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को हराकर संसद पहुंचने में कामयाब हुए हैं।

बहुत जल्द मंत्री पद से भी देंगे इस्तीफा

नीतीश कैबिनेट में जल संसाधन मंत्री ललन सिंह विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब वे बहुत जल्द मंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे। क्योंकि अब वे सांसद बन गए हैं।

नरेंद्र मोदी सरकार में  मंत्री बनने की चर्चा

मुंगेर से चुनाव जीते ललन सिंह के जदयू कोटे से केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा है।दरअसल वे नीतीश कुमार के खासमखास माने जाते हैं।लिहाजा पूरी गुंजाइस है कि वे केंद्र में मंत्री बने।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News