बोधगया पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, कहा बनारस, अयोध्या और उज्जैन की तर्ज पर गया में भी बनेगा कोरिडोर

बोधगया पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार, कहा बनारस,

GAYA : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार आज बोधगया पहुंचे। जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सबसे पहले नगर परिषद बोधगया की अध्यक्ष ललिता देवी ने पवित्र खादा देकर मंत्री का स्वागत किया। साथ ही भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने भी अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। 

इसके बाद बोधगया के विकास को लेकर मंत्री ने चर्चा की। सहकारिता मंत्री ने कहा की जिस प्रकार अन्य राज्यो के बड़े बड़े मंदिरों में कोरिडोर की व्यवस्था बनाई गई है। उसी तर्ज पर बोधगया और गयाजी जैसे ज्ञान और मोक्ष की भूमि में भी कोरिडोर बनाई जाएगी। उन्होंने कहा की बोधगया विश्व पर्यटक स्थल में से एक है और यहां पूरे विश्व के लोग घूमने के लिए आते है। उसी मानक पर गया और बोधगया की विकास की जाएगी।

इसके अलावा मणिपुर के सीएम के काफिले पर हुए हमले को लेकर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने निंदा करते हुए कहा की बहुत ही दु:खद घटना है। इस तरह की घटना का अंजाम देने वाले उग्रवादियों को बक्सा नही जाएगा। मणिपुर में जो लोग कानून को हाथ में लेने का काम कर रहे है उनको कतई नहीं बक्सा जाएगा। 

Nsmch

उन्होंने कहा की मणिपुर की सरकार उग्रवादियों को छोड़ेगी नही। घटना के लिए कड़ी से कड़ी सजा देगी। इस अवसर पर  नीरज निश्चल उर्फ मुनिलाल, कृष्णा,सुखदेव गुरुजी, मेगझर सिंह , पप्पू सिंह,बबलू सिंह चंद्रवंशी के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

गया से संतोष की रिपोर्ट