बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RJD विधान पार्षद सुबोध राय पर मंत्री का तंज, पहले चरवाहा विद्यालय में जाकर सीखिये तब बोलियेगा...चलिये बैठिये

RJD विधान पार्षद सुबोध राय पर मंत्री का तंज, पहले चरवाहा विद्यालय में जाकर सीखिये तब बोलियेगा...चलिये बैठिये

PATNA: बिहार विधान परिषद में आज एक बार फिर से सत्ता पक्ष ने विपक्षी सदस्य सुबोध राय पर तंज कसा। मंत्री ने राजद के एमएलसी सुबोध राय राय पर तंज कसते हुए कहा कि पहले चरवाहा विद्यालय में सीखें इसका बाद सदन में बोलिये।

सुबोध राय पर मंत्री का तंज

दरअसल,कृषि मंत्री रामसूरत राय विधान परिषद में सदस्यों के सवाल का जवाब दे रहे थे। इसी बीच राजद विधान पार्षद सुबोध राय खड़े हो गये और कुछ बोलने लगे। इस पर मंत्री रामसूरत राय ने तंज कसते हुए कहा-चलिये बैठिये,पहले नियम सीखिये सदन में बोलने के लिए। मंत्री ने राजद के सुबोध राय पर तंज कसते हुए कहा कि चरावारा विद्यालय में जाकर पढ़िये कि सदन में क्या करना चाहिए। जब मंत्री जवाब देने के लिए खड़ा हों तो बैठना चाहिए। पहले यह बात आपको सीखने की जरूरत है।

सीएम नीतीश भी सुबोध राय पर भड़के थे

बता दें,दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विप में राजद एमएलसी सुबोध राय पर भड़क गये थे। सदन में मंत्री जब जवाब दे रहे थे तो सुबोध खड़े होकर टोकाटोकी करने लगे। इसके बाद सीएम नीतीश भड़क गये थे और राजद विधान पार्षद की जमकर क्लास लगा दी थी। साथ उन्होंने सभापति से भी आग्रह किया था कि ऐसे सदस्यों को नियम के बारे में जानकारी दिया जाय। उन्होंने कहा कि मंत्री जब सदन में जवाब दे रहे हों तो बीच में टोका-टोकी करना गलत है।  

Suggested News