LATEST NEWS

नवादा में बोले मंत्री श्रवण कुमार- 2024 में दिल्ली के लाल किला पर बिहार का बेटा फहराएंगे तिरंगा

नवादा. जिले के रजौली प्रखंड के नक्सल प्रभावित सवेयाटाड़ में मंत्री श्रवण कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान श्रवण कुमार ने कहा कि 2024 में देश के लाल किला पर बिहार का बेटा नीतीश कुमार ही झंडा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री होंगे।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पर भी मंत्री श्रवण कुमार ने जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुशील कुमार मोदी कोई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय भविष्यवक्ता थोड़े हैं, जो उनकी बात पर यकीन कर लिया जाए। उन्हें महागठबंधन की सरकार के बजाय अपनी खुद की चिंता करनी चाहिए। महागठबंधन की सरकार पूरी तरह से एकजुट है। और अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

वहीं श्रवण कुमार ने कहा कि साल 2024 में बिहार का बेटा दिल्ली के लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि देश की मांग है कि नीतीश कुमार देश के पीएम बनें। देश की आम आवाम चाहती है कि नीतीश कुमार जैसे साफ-सुथरा चेहरा वाले प्रधानमंत्री बनें।


Editor's Picks