JAMUI : नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नगर परिषद जमुई में संचालित लगभग एक करोड़ दस लाख के लागत से निम्नलिखित योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इस दौरान मंत्री सुमित सिंह ने कहा की वो अपने बड़े भाई व पूर्व विधायक स्मृतिशेष अभय सिंह स्मारक का घेराबंदी एवं फ्लोरिंग का निर्माण कार्य के साथ वार्ड संख्या 12 महिसौडी में त्रिपुरारी सिंह चेतन केंद्र से यमुना सिंह के घर तक पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण, वार्ड संख्या 12 महिसौडी में डॉ राजेश कुमार के घर से मुन्ना उपाध्याय के घर तक पीसीसी सड़क से नाला निर्माण, वार्ड संख्या 11 हरनाहा में रिया किराना स्टोर से उद्धव सिंह घर तक पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण और वार्ड संख्या 6 में अभय सिंह स्मारक से कलाम पेट्रोल पंप तक वाली,पेबर एवं स्टील बेरिकेडिंग अधिष्ठापन और वार्ड संख्या 8 सिरचंदनवादा में मुरारी शर्मा के घर से चमक लाल पासवान घर होते हुए मुख्य सड़क तक पी सी सी सडक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इसके अलावा वार्ड संख्या 12 में त्रिपुरारी प्रसाद सिंह पथ का पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा की यह मेरे लिए हर्ष की बात है कि जमुई जिले में चल रहे विकास कार्यों से यहाँ की जनता की पहचान बदल गई हैं। इसमें जमुई की जनता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ओजस्वी नेतृत्व पर भरोसा का अभूतपूर्व योगदान है।
उन्होंने कहा की जनता के आशीर्वाद से जब से नीतीश सरकार सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य के लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, उन्हें हक-अधिकार दे रहे हैं। राज्य के लोगों को आजीविका, नौकरी और रोजगार से जुड़ रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद हलीम उर्फ लोलो जी,नगर परिषद जमुई के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय सिंह, वार्ड पार्षद मीना देवी, पार्षद राजेश ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि गब्बर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
जमुई से सुमित सिंह की रिपोर्ट