बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेम में धोखा खाई नाबालिग ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

प्रेम में धोखा खाई नाबालिग ने जहर खाकर दी जान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

NAWADA : जिले के कादिरगंज ओपी क्षेत्र के झराईन गांव में शुक्रवार को एक 15 वर्षीय लड़की ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है और ब्यॉय फ्रेंड द्वारा धोखा मिलने से लड़की ने यह कदम उठाया। इधर मृतिका के परिजनों द्वारा लड़के पर जबरन जहर देकर मार दिये जाने का आरोप लगाया गया है। 

कादिरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता संजय प्रसाद ने गांव के ही सीताराम पंडित के पुत्र पंकज कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में संबंध में दरार पड़ गया। जिससे निराश होकर किशोरी ने जहर खा ली है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

इधर, अस्पताल में मीडिया के सामने मृतका के पिता ने बताया कि पंकज ने चार महीना पहले उनकी पुत्री से छेड़छाड़ भी की थी। तब आपस में विवाद सुलझा लिया गया था। उन्होंने कहा कि पंकज उनकी बेटी को परेशान किया करता था और उसने ही जहर खिलाकर पुत्री की हत्या की है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News