बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाढ़ की तेज पानी में बहा नाबालिग बच्चा, गांव में मचा हड़कंप

बाढ़ की तेज पानी में बहा नाबालिग बच्चा, गांव में मचा हड़कंप

West champaran : जिले में बाढ़ ने अपना कहर दिखाना शुरु कर दिया है। आज जिले के नरकटियांज प्रखंड के सेमरी पंचायत अंतर्गत नट टोली में बाढ़ के तेज पानी में एक बारह वर्षीय बच्चा बह गया। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। 

बच्चे के पिता साहेब नट ने बताया कि बाढ़ का पानी गांव में घुस जाने के कारण परिवार वाले सड़क पर शरण लिए हुए है। तभी रोड से अपने घर जाते हुए बच्चे का पैर रास्ते में बने पुल में फिसल गया और वह तेज धार में बह कर डूब गया। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही साठी थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और नरकटियांज अंचलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार दत्त को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीओ सत्येन्द्र कुमार दत्त मौके पर पहुंच NDRF की टीम को घटना की सूचना दी। वहीं स्थानीय लोगो के द्वारा बच्चे की शव की खोजबीन जारी है। 

खबर लिखे जाने तक NDRF की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची है। तथा शव की बरामदगी नहीं हो सकी है।

पश्चिम चंपारण से आशीष की रिपोर्ट

Suggested News