बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

MUZAFFARPUR : जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। जहां एक पिता ने अपनी 13 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया। बच्ची चीखती-चिल्लाती रही, जान बख्शने की मिन्नत करती रही। लेकिन, दरिंदे ने उसकी एक नहीं सुनी। बच्ची ने इस पूरी घटना को अपनी मां को बताया। इसे लेकर घर मे जमकर बवाल हुआ। पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कवायद में जुटी है। मुशहरी थानेदार शशिभूषण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी अंजनी कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है। बच्ची का मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।

ये सनसनीखेज वारदात मुशहरी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ दो बार रेप किया है। पहली बार तो वह लोकलाज के कारण चुप रह गयी थी। उसे धमकी भी दी थी। शुक्रवार की रात घर मे कोई नहीं था। उसकी मां मायके गयी थी। रात को उसके पिता नशे की हालत में घर आये। उसे बुलाया और पास बैठाया। इसके बाद गलत हरकत करने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद रेप करने लगा। वह चिल्लाने लगी तो मुंह दाब दिया और जान से मारने की धमकी दी। वह अपने दरिंदे पिता के चुंगल से छूटने के लिए हाथ-पैर मारती रही। लेकिन, वह असफल रही।

घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को कॉल कर पूरी जानकारी दी। शनिवार को वे लोग आए इसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराया गया। इधर, थानेदार ने बताया कि आरोपी पहले बस में कंडक्टर का काम करता था। पूर्व में वह एक आपराधिक मामले में मुशहरी थाना से जेल भी जा चुका है। वर्तमान में वह कोई काम धंधा नहीं करता था। नशापान भी करता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैला हुई है। फिलहाल पीड़ित को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट    

Suggested News