सौतेली मां लाने का नाबालिग बेटी ने किया विरोध, गुस्साए पिता ने बेटी की गला दबाकर की हत्या, पटना के इस इलाके की है घटना

सौतेली मां लाने का नाबालिग बेटी ने किया विरोध, गुस्साए पिता

PATNA : पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही 15 साल की बेटी की हत्या कर दी। बेटी का कसूर बस इतना था कि वह पिता के दूसरी शादी का विरोध कर रही थी। जिसके चलते उसकी हत्या की गई। गला पर निशान देख अन्य स्वजन ने पिता को कब्जे में कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस बेटी की हत्या करने वाले पिता को गिरफ्तार कर थाना ले आई। आरोपी की पहली पत्नी ने बेटी की हत्या का केस दर्ज कराया है।

यह वारदात गुरुवार देर रात को हुई।  पुलिस के मुताबिक परसा बाजार थाना क्षेत्र के दरियापुर चंदा चक में रहने वाले बंटी शर्मा ने दूसरी शादी कर ली थी, उसे पहली शादी से 15 वर्षीय बेटी है। इस शादी का पत्नी और बेटी लगातार विरोध कर रही थी। पहली पत्नी पिंकी देवी और 15 वर्षीय बेटी तनु कुमारी अपने पिता के कारनामों से तंग आ चुकी थी।

बंटी शर्मा पहली पत्नी पिंकी देवी और बेटी तनु को कई बार मारपीट कर मुंह बंद करने की धमकी दे चुका था। इसके बावजूद मां बेटी दोनों विरोध कर रही थी।  गुरुवार की आधी रात करीब दो बजे घर में सो रही 15 वर्षीय बेटी तनु कुमारी की गला दबाकर पिता बंटी शर्मा ने हत्या कर दी। 

गांव वालों ने भी पुलिस को बताया कि बेटी के विरोध के चलते पिता काफी गुस्से में था। इससे पहले मां-बेटी के साथ पिता कई बार मारपीट भी कर चुका था। गांव वालों ने इस घटना की सूचना 112 डायल टीम को दी। पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया।