बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BREAKING NEWS : उपद्रवियों ने डीएम के काफिले पर लाठी डंडे से किया हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

BREAKING NEWS : उपद्रवियों ने डीएम के काफिले पर लाठी डंडे से किया हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

MOTIHARI : मोतिहारी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डीएम के काफिले पर हमला किया गया है। इस घटना में डीएम और पकड़ीदयाल के एसडीओ घायल बताये जा रहे हैं। वहीँ काफिले में मौजूद एक एएसआई और पुलिस के 4 जवान भी घायल हो गए हैं। वहीं एक महिला पुलिसकर्मी भी इस हमले में घायल हुई है। पूर्व विधायक शिवजी राय की भी घायल होने की बात सामने आ रही है। उपद्रवियों द्वारा ईट पत्थर और लाठी डंडे से काफिले पर हमला किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक वोटिंग में गड़बड़ी  को लेकर हुई बहस के बाद यह हमला किया गया है। घटना राजेपुर  थाना क्षेत्र के नोनिमल की है। हमले में घायल  लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बोगस वोटिंग को लेकर पहले से बहस हुई थी। जिसके बाद निरीक्षण के दौरान डीएम के काफिले पर हमला बोला गया। इस दौरान डीएम और एसडीओ घायल हुए हैं। जबकि महिला पुलिसकर्मी समेत कुल 6 पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हो गए हैं। मतदान केंद्रों पर हो रहे झड़प को देखते हुए डीएम मौके पर पहुंचे थे। जहां लोग चुनाव को रद्द करने की मांग कर रहे थे। घटना के बाद एसपी और आसपास के थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालाँकि डीएम ने जख्मी होने से इनकार किया है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 

Suggested News