बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में भाजपा नेता पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मरने से पहले बतायी हत्यारों की पहचान

सिवान में भाजपा नेता पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मरने से पहले बतायी हत्यारों की पहचान

SIWAN : जिले में कल यानी वुधवार को डीलर सह भाजपा नेता जनार्धन सिंह को बेख़ौफ़ अपराधियों ने दरवाजे पर जाकर गोलियों से छलनी कर दिया था। जहाँ इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही जनार्धन सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में एक वीडियो सामने आया हैं। जिसमें जनार्धन सिंह ने बता दिया गोली किसने मारी हैं। इस घटना में अहम भूमिका किसका हैं। 

वीडियो में भाजपा नेता ने साफ कर दिया है कि उनकी हत्या किसने की हैं। इस विडियो में गाँव के ही कन्हैया सिंह के लड़का दिलीप सिंह ,ध्रुप सिंह और हरिहरपुर निवासी संतोष सिंह का नाम डीलर जनार्धन सिंह बता रहें हैं। हालाँकि NEWS4NATIONA इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  

बताते चलें की जामो थाना क्षेत्र के सुता गाँव मे दिनदहाड़े अपराधियों ने डीलर जनार्धन सिंह को गोली मार दिया था। घटना बुधवार सुबह की है। बताया गया कि तीन की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद वह भागने में कामयाब हो गए। गोली मारने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। डीलर जनार्धन सिंह भाजपा के नेता भी बताए जा रहें हैं। हालाँकि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी बदमाश गोली मारने के बाद  बाइक पर सवार होकर कैसे भागने में कामयाब हुए। वहीं एक व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लिए उनके पीछे भागता हुआ दिख रहा है।

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News