बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बदमाशों ने पति पत्नी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के लिए पटना रेफर

BIHAR NEWS : बदमाशों ने पति पत्नी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाज के लिए पटना रेफर

NAWADA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के राजा देवर के निकट मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दोनों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से चिंताजनक हालत में उन्हें पटना रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि फरहा गांव के रहने वाले रवि रंजन प्रसाद व उनकी पत्नी ज्योति सिन्हा पर गोली चलाई गई है। जिसने दोनों की हालत गंभीर है। चिंताजनक हालत में दोनों को पटना रेफर किया गया है। बता दे की पत्नी के पेट में एक गोली लगी है तो पति को सीने में दाहिनी तरफ गोली लगी है।

घायल पति ने बताया कि जमीन को लेकर पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। आशंका है कि उन लोगों के द्वारा ही गोलीबारी की गई है। हालाँकि पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा की किस वजह से दोनों को गोली मारी गयी है। 

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News