बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाबालिग को बिहार से अगवा कर झारखंड में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

नाबालिग को बिहार से अगवा कर झारखंड में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

NAWADA : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक नाबालिग बच्ची को अगवा कर झारखंड में दुष्कर्म किया गया है। इस बावत थाने में मामला दर्ज कराया गया है। आरोपी फरार है पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के नरहट थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार को शौच के लिए गई नाबालिक लड़की को अगवा कर लिया गया। वहीं उसे झारखंड के कोडरमा एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।   

इस घटना के बावत पीड़ित लड़की के पिता ने  थाने में लिखित आवेदन देकर गांव के ही महेन्द्र सिंह के पुत्र रोहित कुमार को आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज कराया है। 

थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बच्ची घर के बाहर शौच के लिए गयी थी। जब वह वह काफी देर बाद भी घर नहीं लौट तो उसकी खोजबीन शुरु की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ अतापता नहीं चला। घटना के अगले दिन गुरुवार को बच्ची के भाई के मोबाइल पर फोन आया और उधर से बोला गया हमारा लड़का रोहित कुमार आपकी लड़की को लेकर गया था। 

वहीं  गुरुवार को लगभग 5 बजे शाम को लड़की को घर पहुंचा दिया गया। घर आने के बाद बच्ची ने पूरी घटना को अपने माता-पिता से बताई।  

इधर प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की का न्यायालय में 164 का बयान एवं मेडिकल जांच कराया जा रहा है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News