बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में फाइनेंस कर्मी से बदमाशों ने लूटे ढाई लाख रूपये, विरोध करने पर मारी गोली

जहानाबाद में फाइनेंस कर्मी से बदमाशों ने लूटे ढाई लाख रूपये, विरोध करने पर मारी गोली

JEHANABAD : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में जहानाबाद मखदुमपुर सोनवा सड़क पर तिलक ई मुसहरी गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने भारत फाइनेंस कमी से अपराधियों ने दिनदहाड़े लगभग ढाई लाख रूपये लूट लिया। बताया जाता है कि भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी रोशन कुमार जो हिसुआ नवादा का निवासी है। पैसा कलेक्शन कर लौट रहा थे। 


इसी बीच तीन बदमाश मोटरसाइकिल से रौशन कुमार का पीछा करने लगे। जब यह कर्मी भागने के फिराक में लगा तो अपराधियों ने गोली चला दिया। जिससे कर्मी की हाथ में गोली लगी है। यह घटना विशुनगज ओपी क्षेत्र के बताया जाता है। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल कर्मी को इलाज के लिए मखदुमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।

लेकिन जिस तरह से अपराधियों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी से इतनी बड़ी लूट की है। इससे प्रतीत होता है कि अपराधी के हौसले बुलंद हैं। तभी तो अपराधियों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 

पुलिस का कहना है कि मामले को जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा घटना का कारण क्या है। घटना कैसे घटी है। सभी बिंदु पर जांच किया जा रहा है। लेकिन जैसे ही अपराधियों द्वारा अचानक सड़क पर इस घटना को अंजाम दिया। इससे अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। लगता है कि अपराधियों द्वारा फाइनेंस कंपनी के कर्मी की पहले रेकी कर घटना को अंजाम दिया है। लेकिन जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते हैं तब तक इस घटना के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इस घटना में कौन लोग शामिल है और कैसे घटना को अंजाम दिया है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News