बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हाजीपुर में कोचिंग जा रही छात्राओं से मनचलों की सरेराह छेड़खानी ! शोहदों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पहुंचे अस्पताल

हाजीपुर में कोचिंग जा रही छात्राओं से मनचलों की सरेराह छेड़खानी ! शोहदों की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पहुंचे अस्पताल

HAJIPUR: वैशाली में साइकिल सवार होकर कोचिंग संस्थान पढ़ाई करने जा रही दो छात्रा को पल्सर बाइक सवार दो मनचलों ने ठोकर मार दिया। जिसके बाद दोनों छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गईं है। वहीं दोनों मनचलें भी घायल हो गए है। घटना के बाद सभी को स्थानीय वैशाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां से दोनों छात्रा को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया है। इसके अलावा एक मनचले को पटना एपीएमसीएच रेफर किया गया है। 

घटना वैशाली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मोड़ का है। जब छात्रा कोचिंग संस्थान के महज कुछ ही दूरी पर थी।  जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक छात्रा की पीछा कर रहे थे। तभी यह घटना हुई है। घायल छात्रा बरगहिया निवासी आंचल कुमारी एवं रिया कुमारी बताई गई है। दोनों साइकिल से गांव के ही लक्ष कोचिंग जा रही थी। इधर दोनों छात्र को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल हाजीपुर पर किया गया है। फिलहाल दोनों छात्र का इलाज चल रहा है। 

इस संबंध में घायल छात्रा की मां ने बताया कि उसकी पुत्री अपनी सहेली के साथ है साइकिल पर सवार होकर कोचिंग करने जा रही थी, तभी बाइक सवार दो युवकों ने पीछा कर उसे ठोकर मार दिया है। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया है। फिलहाल दोनों छात्रा बेहोश अवस्था में है कुछ भी नहीं बोल रही है।

Suggested News