बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में दिव्यांग नाबालिग से बदमाशों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल

सुपौल में दिव्यांग नाबालिग से बदमाशों ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया वायरल

SUPAUL : जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। कुछ दरिंदों ने दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। यहीं नहीं उन दरिंदों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। 

मिली जानकारी के मुताबिक दलित  दिव्यांग नाबालिग लड़की शनिवार को खेत में घास काट रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति उसे जबरन उठाकर पास ही एक बंद पड़े चिमनी के शेड में उसे ले गया। जहां आरोपी व्यक्ति ने उस दिव्यांग 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस बीच घटना की भनक लगते ही दो लड़कों ने चुपके से इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया है।

जानकारी मिल रही है कि वीडियो वायरल होने के बाद आज  दुष्कर्म के आरोपी राजू को कुछ लोगों ने पकड़कर जमकर धुलाई किया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजू मंडल को गिरफ्तार कर थाना लाया है। 

फिलहाल पुलिस पीड़ित लड़की का फर्द बयान पर कांड दर्ज कर लिया है।  वहीं वीडियो बनाकर वायरल करने वाले दोनो लड़कों की भी पहचान की जा रही है। घटना की बावत पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। लेकिन ऑफ कैमरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सुपौल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 

Suggested News