बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में बदमाशों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

गया में बदमाशों ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

GAYA : जिले के शेरघाटी में 14 वर्ष के किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकरी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के राजबीघा गाँव में यह घटना हुई। बताया जा रहा है की पीडिता के परिवार के सभी सदस्य अधिक गर्मी पड़ने की वजह से घर के बाहर दालान में सोये हुए थे। इसी बीच रात के करीब 2 बजे कुछ लोग घर के पीछे ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़ दिया।

सुबह परिजनों ने घटना के जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद शेरघाटी थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने गांव में पहुँचकर मामले की छानबीन की। वहीँ चार लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने ले आये। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर छानबीन किया जा रहा है। किशोरी को शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया गया। इसके बाद उसे औपचारिक इलाज के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि अबतक किशोरी के परिजनों द्वारा शेरघाटी थाने में आवेदन नहीं दी गई है। आवेदन देने के उपरांत ही कार्रवाई की जाएगी। हालाँकि इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में लोग काफी आक्रोशित है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News