बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में देर रात घर लौट रही युवती को बदमाशों ने मारी गोली, फायरिंग करते हुए फ़रार, जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया में देर रात घर लौट रही युवती को बदमाशों ने मारी गोली, फायरिंग करते हुए फ़रार, जांच में जुटी पुलिस

PURNEA : पूर्णिया में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राह चलते किसी पर भी कट्टा तान कर गोलियां दाग देते हैं। ताजा मामला पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र अंतर्गत कसाई मोहल्ले का है। जहां बुधवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने घर लौट रही युवती पर गोली दाग दी। जिससे युवती बाल-बाल बच गई। गोली के छर्रे उनके जिस्म पर लगे। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने जब अपराधियों को खदेड़ा। तब दो और हवाई फायरिंग करते हुए दोनों अपराधी वहां से फरार हो गए।

घटना के संबंध में पीड़ित युवती ज़ेबा प्रवीण ने बताया कि बुधवार की देर रात वह अपने मायके से अपने घर कसाई मोहल्ला लौट रही थी। गाड़ी से जैसे ही वह उतरी घर के सामने ही नकाबपोश दो बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली दागी दी। लेकिन निशाना चूक गया और गोली के छर्रे युवती के जिस्म पर लग गए। 

जब तक अपराधी दूसरी गोली दागने की सोचता। तब तक स्थानीय लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया। स्थानीय लोगों की भीड़ देखकर दोनों ही अपराधी वहां से हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पीड़ित महिला को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज लाया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर वापस भेजा गया।

घटना सहायक खजांची थाना के ठीक पीछे घटी है। पीड़ित महिला ने सहायक खजांची थाना में आकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। खुद की सुरक्षा और त्वरित कार्यवाही करने की मांग कर रही हैं।

पूर्णिया से तहजीब की रिपोर्ट 

Suggested News