बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

भागलपुर में बदमाशों ने गोली मारकर युवक को किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BHAGALPUR : बरारी थाना क्षेत्र के नील कोठी घाट के समीप बेख़ौफ़ अपराधियों ने बरारी निवासी मछुआरा राजेश कुमार को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बरारी पश्चिम टोला निवासी कारू यादव ने कुछ दिन पहले मछुआरा राजेश कुमार से 15 हजार रंगदारी की मांग की थी। पैसे नही मिलने पर गोली मारकर घटना को अंजाम दिया। 

आज जब राजेश कुमार मछली मारने घर से बाहर निकला तो पहले से ही अपने साथियों के साथ घात लगाये कारू यादव और उसके गिरोह ने राजेश कुमार के ऊपर गोलियां चला दी। कारू यादव और उसके गिरोह ने राजेश कुमार पर तीन गोली चलाई। जिसमें एक गोली राजेश के हाथ मे लग गई। 

जिससे की राजेश बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन नदी की और भागते आये तो देखा की राजेश घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में  मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर बरारी थाना की  पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट  

Suggested News