बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : बदमाशों ने बिहार पुलिस के जवान को मारी गोली, इलाज के लिए पटना रेफर

BIHAR NEWS : बदमाशों ने बिहार पुलिस के जवान को मारी गोली, इलाज के लिए पटना रेफर

JEHANABAD : बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। घटना जहानाबाद के बस स्टैंड के समीप की है। जहां अपराधियों ने एक वयक्ति को गोली मार दी। घायल व्यक्ति को इलाज के लिये पीएमसीएच रेफर किया गया है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है की अपराधियों द्वारा एक महिला से सोने की चेन छीनने का कोशिश किया जा रहा था। लेकिन मौके पर व्यक्ति के द्वारा इस घटना का विरोध जताया गया। जिसके बाद अपराधियों ने उस व्यक्ति पर गोली चला दी। गोली उस व्यक्ति के कमर में लगी है। जिसके बाद व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया है। 

घायल व्यक्ति जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का विभूति कुमार बताया जाता है जो पटना में बिहार पुलिस में कार्यरत है। वह जहानाबाद स्टेशन स्थित जगदीश नगर में रहता था। वहीं घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News