बेगूसराय में बदमाशों ने राजद नेता और पूर्व मुखिया की सरेशाम गोली मारी, इलाके में मचा हड़कंप

BEGUSARAI : बढ़ते क्राइम से बेगूसराय जिला एक बार फिर कराहने लगा है। इसी कड़ी में आज वीरपुर थाना क्षेत्र के बरहारा चौक पर मंगलवार को बाइक सवार बदमाशों ने राजद के वरिष्ठ नेता व गेन्हरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया व वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष सुखराम महतो को गोली मार दी। 

गोली उसके पंजरे में लगी है। इससे वे गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। खून से लथपथ हालत में राजद नेता को इलाज के लिए शहर के कल्पना नर्सिंग में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Nsmch

मिली जानकारी के मुताबिक वे वीरपुर प्रखंड की गेन्हरपुर पंचायत की महिला सरपंच साधना देवी के पति हैं। राजद नेता को गोली मारकर जख्मी करने की सूचना मिलते ही दर्जनों समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। नर्सिंग होम में जख्मी की स्थिति जानने के लिए पुलिस के नहीं पहुँचने पर लोगों में पुलिस के खिलफ आक्रोश है।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट